ARTICLESIndiaSocial media
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कपिल शर्मा और शहनाज गिल सहित तमाम स्टार्स ने जताया दुख, देखें सोशल मीडिया रिएक्शन
पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के बाद तमाम सिलेब्स इस घटना पर दुख जता रहे हैं।

पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। तभी एक गाड़ी में सवार दो लोगों ने उन सभी पर कई राउंड की फायरिंग की। इसके बाद बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि पंजाब सरकार ने एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के बाद तमाम सिलेब्स इस घटना पर दुख जता रहे हैं। यहां पर देखिए सिलेब्स के सोशल मीडिया रिएक्शन.
