
पंकज कुमार अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में :- “दीया मोशन पिक्चर” के बैनर तले “दरबदर” म्यूजिक एल्बम मैं पंकज कुमार ने अभिनेता का किरदार निभाया था | यह म्यूजिक एल्बम 2017 में लॉन्च हुई थी और इनकी पहली शुरुआत इसी म्यूजिक एल्बम से हुई थी, यह म्यूजिक एल्बम लोगों को काफी लोकप्रिय साबित हुई ,
उन्होंने बताया कि उन्हें काफी म्यूजिक एल्बम में ऑफर भी मिलने लगे लेकिन कॉलेज की परीक्षा होने के कारण उन्होंने मना कर दिया | आपको बता दें की इस म्यूजिक एल्बम के सिंगर है, मास्टर सलीम जी के स्टूडेंट रोहित रॉकस्टार, और डायरेक्शन किया है
इरशाद हिजाजी ने जो कि “दीया मोशन पिक्चर” बैनर के फाउंडर है, इस म्यूजिक एल्बम के कास्टिंग डायरेक्टर थे, फेमस म्यूजिक इंडस्ट्री के “आदिल गुरेजी” जिन्होंने मेरी काफी मदद की है, इस म्यूजिक एल्बम को बनाने में, और इस एल्बम की एक्ट्रेस थी जम्मू कश्मीर की रहने वाली “शैलजा” और यह एल्बम देहरादून में शूट की गई थी |
कुछ समय बाद पंकज कुमार को एक हरियाणवी म्यूजिक एल्बम मैं काम करने का मौका मिला, वह एल्बम “देहरादून” के क्रॉउन होटल में शूट हुई थी, उसके निर्देशक पीटीसी पंजाब के अमित शर्मा थे, और यह गाना हरियाणा के “Sr Record” पर रिलीज हुआ | इस गाने को लाखों लोगों ने पसंद किया | पंकज कुमार काफी मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहें, उन्हें काफी म्यूजिक एल्बम तथा फिल्मों में काम मिलता रहा